Breaking
5 Jun 2026, Fri

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई:मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, 14 संचालकों पर ₹1.40 लाख का जुर्माना

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)कोतवाली नगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर जाकर CCTV कैमरों की जांच की और आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पाया गया कि 14 मेडिकल स्टोर्स पर CCTV कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने इन स्टोर्स के संचालकों के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर ₹1,40,000 (एक लाख चालीस हजार रुपये) का जुर्माना लगाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पहले ही निर्देश दिए थे कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स पर सुरक्षा की दृष्टि से CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसी आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने टीम बनाकर पूरे थाना क्षेत्र में अभियान चलाया।

पुलिस का कहना है कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचाने वाली साबित हुई है और पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *