Breaking
3 Aug 2026, Mon

हरिद्वार: एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्रों में उत्साह, मेरिट लिस्ट जारी

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)3 जुलाई – उत्तराखण्ड शासन द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) में ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन प्रवेश के लिए अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी गई है।

हरिद्वार के प्रतिष्ठित एवं प्राचीन शिक्षण संस्थान एस.एम.जे.एन महाविद्यालय में इस बार प्रवेश को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि यह लोकप्रियता महाविद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विविध शिक्षणेत्तर गतिविधियों का परिणाम है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी इच्छुक विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, तभी वे कॉलेज में प्रवेश के योग्य होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक से अपना ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र भर सकते हैं।

प्राचार्य प्रो. डॉ. बत्रा ने जानकारी दी कि बीए, बीकॉम, बीएससी (पीसीएम, सीबीजेड, कंप्यूटर साइंस) जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आज मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जो कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।

कॉलेज की विभिन्न प्रवेश समितियों की बैठक आज प्राचार्य कक्ष में संपन्न हुई, जिसमें 30 जून तक फॉर्म भर चुके आवेदकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई।

प्रवेश प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, और निर्धारित समयसीमा में प्रवेश लेने वाले छात्र ही आगामी कक्षाओं में सम्मिलित हो सकेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *