
डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने स्वयं सुधार विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स


चिन्मय डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने “स्वयं सुधार” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता विवेकानंद सेवा समिति द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के सहयोग से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।




CB.Sc. (CS) 5th sem
Group A
कॉलेज की छात्रा कुमारी अनुष्का चौहान और कुमारी दिपांशी ने शीर्ष 200 श्रेणी में स्थान प्राप्त करते हुए ₹2100-₹2100 का नगद पुरस्कार जीता, वहीं कुमारी खुशी कुशवाहा ने शीर्ष 100 श्रेणी में स्थान पाकर ₹3100 का पुरस्कार हासिल किया।
प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हुई —
- स्वयं सुधार विषय पर ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी,
- निबंध लेखन प्रतियोगिता, तथा
- स्वामी विवेकानंद के उपदेशों पर आधारित साक्षात्कार चरण,
जिसमें प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति, प्रस्तुति और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया गया।
महाविद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके परिश्रम व समर्पण की सराहना की। साथ ही संकाय सदस्यों को भी उनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

