Breaking
4 Nov 2026, Wed

‘स्कूल ऑन व्हील्स’ को लेकर हितधारकों की बैठक, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों पर भी हुई चर्चा

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ (स्कूल बस प्रोजेक्ट) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को हितधारकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने की।बैठक उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में तथा जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार आयोजित हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क किनारे, ट्रैफिक सिग्नलों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर जीवन-यापन करने वाले 6 से 14 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बच्चों का संयुक्त सर्वेक्षण कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इस अभियान के तहत नगर निगम व स्थानीय निकायों के सहयोग से अनुपयोगी बसों का जीर्णोद्धार कर उन्हें अत्याधुनिक ‘मोबाइल क्लासरूम’ में बदला जाएगा। इन मोबाइल क्लासरूम में ब्लैकबोर्ड, स्मार्ट स्क्रीन और वाई-फाई जैसी सुविधाओं के साथ दो योग्य शिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी।इसी क्रम में खाद्य सामग्री तथा एक्सपायरी डेट से जुड़ी व्यवस्थाओं और नियमों को लेकर भी बैठक हुई, ताकि आम जनमानस के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *