हरिद्वार:(जीशान मलिक)SSP नवनीत सिंह के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत श्यामपुर पुलिस ने गाजीवाली क्षेत्र में हुड़दंग कर रहे “मकड़ा गैंग” के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी कार-बाइक पर “मकड़ा” चिन्ह लगाकर गैंग के रूप में सक्रिय थे।
थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना मिली कि गाजीवाली में कुछ युवक मोटरसाइकिल और कारों के साथ लाठी-डंडे लेकर लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी अपने वाहनों पर “मकड़ा” चिन्ह का इस्तेमाल कर गैंग के रूप में माहौल खराब कर रहे थे। पुलिस ने सोशल मीडिया खंगाला तो गैंग की कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिलीं। थाना स्तर पर ऐसे गैंगों का रजिस्टर बनाकर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। 
“गिरफ्तार आरोपी”
1. मोहित पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर
2. देव पुत्र संजीत, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर
3. सन्नी पुत्र प्रमोद, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर
4. परवेज पुत्र विद्या रत्न, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर
5. योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा।

