Breaking
17 Sep 2026, Thu

सोलानी पुल पर ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, घंटों लगा जाम, यात्री परेशान

रूड़की:(जीशान मलिक) शहर के व्यस्त सोलानी पुल पर एक ट्रैक्टर और हुंडई कार के आमने-सामने फंस जाने से घंटों तक भीषण जाम लग गया। संकरी सड़क पर दोनों वाहन निकल नहीं पाए, जिससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर के टायर की चपेट में आने से हुंडई कार का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार मालिक ने वाहन को लगभग ₹20,000 का नुकसान बताया है।

भीषण गर्मी के कारण जाम में फंसे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग कड़ी धूप में पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस नुकसान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *