Breaking
20 Sep 2026, Sun

सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं स्व. सुशीला सरीन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

रुड़की:(जीशान मलिक) महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं भाजपा नेता सुभाष सरीन की पूज्य माता स्वर्गीय सुशीला सरीन की पुण्यतिथि के अवसर पर रुड़की नहर किनारे स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उपस्थित होकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात नेता सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता देवी अग्रवाल एवं भाजपा नेता सुभाष सरीन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र के लिए किए गए त्याग, बलिदान और उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि नेता का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और देश की आज़ादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज का दिन हमें देशभक्ति और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाने की सीख देता है। मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने सुभाष चंद्र बोस के हमारे देश भारत को आजादी दिलाने में दिए गए बलिदान के विषय में जानकारी दी इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय सुशीला सरीन के समाजसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता सुभाष सरीन, मंडल उपाध्यक्ष गगन सरीन ने भी सुभाष चंद्र बोस एवं स्वर्गीय सुशीला सरीन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कुशलता से किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष रीना नैथानी, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा एवं राजेश चंद्रा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में दमन सरीन, प्रयास सरीन, कमलेश सरीन, ममता सरीन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सहप्रभारी अंकित गौतम, अलका मित्तल, बिट्टू परूथी, कामना सरीन,सर्वेश गोस्वामी, निधि शांडल्य , प्रेम चंद सैनी, विजय सरीन,प्रेम सरीन एवं सांची सरीन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *