
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज सुभाषनगर वार्ड संख्या-8 में विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया और अनेक नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारना है।


उन्होंने कहा, “बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होती हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी। हमारी प्राथमिकता है कि नगर का प्रत्येक वार्ड मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बने और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनहित सर्वोपरि है और इसी भावना के साथ विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा
।

कार्यक्रम के दौरान सभासद डॉ. राजकुमार यादव, रमेश पाठक, राधेश्याम कुशवाहा, हरिओम चौहान, विरेन्द्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अनिल राणा, चन्दरभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, रिंकू कृष्णा दानवीर, नीरजप्रेमी, हरि सिंह मनराल, रामेश्वर रावत, महावीर सिंह विस्ट, अंकित चौधरी, विशाल चौहान, अजय फोजी, पवन यादव, सर्वेश यादव, संजय सैनी, निर्दोष, जितेन्द्र पण्डे, सुरेश, सुशील सैनी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

