Breaking
6 Nov 2026, Fri

सीएचसी बहादराबाद में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा, अब गर्भवती महिलाओं को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशपाल तोमर ने सुविधा का शुभारंभ किया। पहले दिन डॉ. अंतिमा और डॉ. यशपाल तोमर ने दो गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा को नियमित चलाने के लिए डॉ. राकेश को सप्ताह में दो दिन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिलेगी और उन्हें अन्य केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशपाल तोमर ने बताया कि केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही सीएचसी में सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव की सुविधा भी शुरू की जाएगी।डॉ. तोमर ने बताया कि अक्टूबर माह में सीएचसी में कुल 5,151 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं, जिनमें 3,315 नए और 1,836 पुराने मरीज शामिल हैं। वहीं अप्रैल से अक्टूबर तक कुल 38,263 लाभार्थियों को सेवाएं दी गईं और 610 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया।अक्टूबर में केंद्र में कुल 52 प्रसव कराए गए, जबकि अप्रैल से अक्टूबर तक 358 प्रसव सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं। वर्तमान में केंद्र में 24 घंटे आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं और संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध है।सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आमजन को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *