हरिद्वार:(चीफ एडिटर)औद्योगिक नगरी सिडकुल में खाने के शौकीनों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। डेंसों चौक पर सरदार जी फूड जंक्शन की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर सिडकुल थानाध्यक्ष नीतेश शर्मा ने फीता काटकर नए आउटलेट का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान फूड जंक्शन की स्वामिनी अमन कौर ने कहा कि ग्राहकों के भरोसे और प्यार ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसी विश्वास के चलते दूसरी शाखा की शुरुआत की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई शाखा में स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के व्यापारी, स्थानीय नागरिक और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नई शाखा के खुलने पर प्रसन्नता जताई और अमन कौर को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सिडकुल क्षेत्र में इस नई शुरुआत से रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

