Breaking
28 May 2026, Thu

श्री देव सुमन विवि में भी बकरीद की छुट्टी बदली, अब 28 मई को रहेगा अवकाश

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड शासन के आदेश के बाद श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने भी ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश बदल दिया है। अब विश्वविद्यालय और इसके सभी परिसरों में 27 मई बुधवार के बजाय 28 मई बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

कुलसचिव दिनेश चन्द्रा द्वारा 26 मई को जारी कार्यालय आदेश संख्या-1149 के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग की 26 मई की विज्ञप्ति संख्या-753/xxxi(15)G/2026-74(सा0)/2016 के क्रम में यह बदलाव किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 27 मई 2026 को पूर्व में घोषित अवकाश निरस्त कर दिया गया है। उस दिन विश्वविद्यालय के सभी परिसर, कार्यालय और विभाग सामान्य रूप से खुले रहेंगे।यह अवकाश श्री देव सुमन विवि के मुख्य परिसर बादशाहीथौल के साथ-साथ ऋषिकेश, गोपेश्वर और चन्द्रबदनी नैखरी टिहरी गढ़वाल परिसर में भी लागू होगा।आदेश की प्रतिलिपि कुलपति, मुख्य वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, उप परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव, सभी परिसर निदेशकों और अधिकारियों को सूचनार्थ भेज दी गई है। साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि चांद दिखने के आधार पर बकरीद की तारीख तय होने के कारण राज्य सरकार ने 27 मई की जगह 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *