Breaking
7 Jun 2026, Sun

शिवालिक नगर व्यापार मंडल (रजि.) ने की बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) शिवालिक नगर व्यापार मंडल (रजि.) की एक अहम बैठक रविवार को व्यापार मण्डल कार्यालय, शिवालिक नगर में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवालिक नगर व्यापार मण्डल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी नेता विभास सिन्हा ने की, और संचालन कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता द्वारा किया गया।

बैठक में शिवालिक नगर के विभिन्न व्यापारी क्षेत्रों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया और व्यापारियों की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना तथा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा।

बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया नवनियुक्त अध्यक्ष विभास सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने व्यापारी समुदाय से सहयोग की अपील भी की।

महामंत्री रिंकू चौरसिया ने आने वाले समय में व्यापारी हित में किए जाने वाले प्रयासों की रूपरेखा प्रस्तुत की और आश्वासन दिया कि संगठन हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर म्मानित किया गया। बैठक में व्यापारी समुदाय ने नए नेतृत्व का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की। महामंत्री रिंकू चौरसिया लीगल एडवाइजर विवेक धीमान, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जितेंदर पाल, अभिषेक बेरी, अनिल कुमार, हिमांशु माहेश्वरी, अनुराग निगम, शिवेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, प्रचार मंत्री रणजीत कुमार, सचिव प्रतुल विज, शुभम गुप्ता, विशाल कुमार गौड, शेखर, अनुज चाँदना, पंकज बाटला, साहिल, अशोक शर्मा संगठन मंत्री सुदीप जैन, भुवन डिमरी, सतेंदर सिंह, दिनेश कांडपाल, हेम बोरा, महेश चौहान, आज़म सलमानी, सुधा सिंह, निधि सेन, पुष्पांजलि साहू, राजेश भारद्वाज, शाकिर हुसैन, जवाहर सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, ब्रिजेश वर्मा , हिमांशु सक्सेना, पवन कुमार, राजीव उपाध्याय, राजीव कुमार गुप्ता, मोहित चौहान, श्याम अरोरा, संजय लाल, अरुण कुमार, वरुण सिंह, ललित एरोन, अमित जैन, अमित शर्मा, अनिल, कपिल गौड, सुमित पांडे, विनोद चौधरी, भूपेन्द्र सिंह (काका), समीर विषकर्मा, राजीव सिन्हा, अंकुर वर्मा

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *