Breaking
19 Sep 2026, Sat

शिवलोक कॉलोनी में बिजली का संकट, अंधेरे में डूबा इलाका

हरिद्वार:(जीशान मलिक)हरिद्वार के शिवलोक कॉलोनी फेस-2 में ट्रांसफार्मर से एक फेस उड़ जाने के कारण कुछ घरों की बिजली गुल हो गई। यह घटना शनिवार को हुई, जिसके चलते लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी।

शिवलोक कॉलोनी फेस-2 के निवासियों ने बताया कि दिन से ही लाइट डिम आ रही थी, जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी। लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर चेक किया और पाया कि एक फेस उड़ गया है।

“कब तक आएगी बिजली…

एसडीओ ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब की जानकारी शाम को प्राप्त हुई है और रविवार को दिन में 12 से 1:00 के बीच ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। उसके बाद ही फेस-2 की लाइट की सप्लाई सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।

“निवासियों की शिकायत…

निवासियों का कहना है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बड़े साहब को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में नाराजगी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *