Breaking
5 Jun 2026, Fri

शांति व्यवस्था भंग करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार,माता पिता के साथ किया करता था झगड़ा

रुड़की:(जीशान मलिक)112 द्वारा सूचना दी की रजत पुत्र नरेश निवासी ग्राम बेलड़ा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा अपने परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो रजत उपरोक्त अपने परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हो रहा था।उसे समझाने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना।और उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया।

पुलिस द्वारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और फिर धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर लिया।यदि इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तो शांति भंग होने का पूर्ण अंदेशा था, व कोई संज्ञेय अपराध कर सकते था अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त_

1. रजत पुत्र नरेश निवासी ग्राम बेड़ा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम में शामिल_ 

1.अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी

2.कांस्टेबल 95 सुरेंद्र

3.पीआरडी रवि दत्त

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *