Breaking
13 Oct 2026, Tue

शहीद परिजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया सम्मानित

हरिद्वार(भगवा सनातन टाइम्स)देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की याद में कोतवाली हरिद्वार के सामने भल्ला पार्क में आज एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि शहीद जगदीश वत्स ने आज़ादी की लड़ाई में देश के लिए जो त्याग और संघर्ष किया, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा और “सिंगल विंडो” प्रणाली पर भी कार्य होगा।

विधायक मदन कौशिक ने शहीदों के बलिदान को देश की सबसे बड़ी विरासत बताया और कहा कि ऐसे वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मेयर किरण जैसल ने भी शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवारों के लिए हर संभव मदद का वादा किया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के आश्रितों—भारत भूषण, मुरली मनोहर, गोपाल नारसन, अनिल गिरी, संध्या रानी, शुभ्रा रानी, मुकेश त्यागी, सुनील जोशी, बाल किशन कोरी, विकास कंबोज, नवीन, श्याम सुंदर सचदेवा, राजन कौशिक ,पार्षद हिमांशु गुप्ता, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद शोहित शेट्टी, पार्षद दीपक ,पार्षद सचिन सहित कई अन्य—को सम्मानित किया गया।

मंच संचालन रेडक्रॉस के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर एसपी सिटी पंकज गैरोला, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर तालियान सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *