Breaking
21 Apr 2026, Tue

वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा वीर साहिबजादों के त्याग,बलिदान, शौर्य व पराक्रम को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)वीर बाल दिवस के अवसर पर रानीपुर विधानसभा में शिवालिकनगर स्थित एक होटल में भाजपा द्वारा वीर साहिबजादों के त्याग,बलिदान, शौर्य व पराक्रम को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार अमरीक सिंह भट्टी एवं मुख्य वक्ता के तौर पर रोहितास कुंवर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदेश चौहान ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के परिवार की शहादत को आज भी इतिहास की सबसे बड़ी शहादत माना जाता है। राष्ट्र गुरु पुत्रों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। भारतीय संस्कृति,वेद, धर्म की रक्षा के लिए दी गई इस शहादत के जैसा दूसरा कोई उदाहरण शायद ही हमें कहीं ओर सुनने या देखने को मिलता हो ।

मुख्य वक्ता रोहतास कुँवर ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि धर्म निष्ठा और शौर्य की प्रकाष्ठा के समय आयु माने नहीं रखती। वीर साहिबजादों के बलिदान से हमें विषम परिस्थितियों में अपने आप को संयमित रखने की सीख मिलती है।

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वरुण वशिष्ठ वकील शर्मा, संजीव चौहान, संजीव गुप्ता, नारायण आहूजा, सभासद वीरेंद्र अवस्थी , पंकज चौहान , हरिओम, अमरदीप रोबिन सिंह, शीतल पुंडीर,गरिमा,आलोक चौहान,चेतन चौहान,देवेश वर्मा ,राजन मेहता ,कमल प्रधान, राजीव चौहान,अनुज त्यागी, वरुण चौहान, लवी चौहान, सरदार अशोक सिंह, अजय बबली, सूबे सिंह ,लव शर्मा पंकज बागड़ी ,धीरेंद्र कुमार, विनीत चौहान, बसंत कुमार, विक्की बाली, बलविंदर सिंह, अजय अरोड़ा, विमल,शशि पाल भनोट सुभाष चांदना , शशि भूषण पांडे, रामवृत कुशवाहा, पवन सक्सेना, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कॉर्नवाल , रविंदर कुमार, सरदार रविंदर सिंह, शांतनु मिश्रा, अनीता वर्मा, सुभाष वर्मा, राजेंद्र दत्ता, मंजू नौटियाल, बलराम नौटियाल, जीके ग्रोवर, ग्रोवर सी, रमेश पाठक, भारत भूषण, बबीता योगाचार्य, ए एन उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, विनोद शर्मा, जेपी शर्मा, हिमेश कपूर, सरदार अमरीक सिंह, सरदार आत्माराम, विकास गोयल उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *