Breaking
6 Jun 2026, Sat

विदेशी मदिरा की दुकान पर तहसीलदार ने मारा छापा जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)ग्राम कांगड़ी स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर विक्रेता एवं अनुज्ञापी द्वारा अनाधिकृत स्रोतों से माल प्राप्त कर विक्रय किया जा रहा है।

हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण के निर्देश तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी को दिये गये थे।

जिसके बाद तहसीलदार हरिद्वार द्वारा आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मदन सिंह चौहान के साथ औचक निरीक्षण किये जाने पर कुल 32 पेटी विदेशी मदिरा की एफ. एल. 36 बिक्री पास विक्रेता द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गये।अतः मौके पर ही उक्त माल को विक्रय हेतु प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की गयी। हरिद्वार जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की उक्त कार्यवाही से मदिरा विक्रेताओं।अनुज्ञापियों में हड़कंप मचा रहा।

तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी मिडिया से बात चीत मे बताया कि भविष्य में भी जिलाधिकारी हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में इस प्रकार के औचक निरीक्षण किये जाते रहेंगे। उक्त’ निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक हरिद्वार रमेशचन्द व लव शर्मा प्रधान आबकारी सहायक उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *