Breaking
8 Jun 2026, Mon

वन गुज्जर जिनकी जीवन शैली, परंपराएं केवल और केवल जंगलो से गहरे जुड़ाव को समर्पित

वन गुज्जर जिनकी जीवन शैली, परंपराएं केवल और केवल जंगलो से गहरे जुड़ाव को समर्पित

हरिद्वार, हर्ष सैनी, भगवा सनातन टाइम्स

अपनी जीवन शैली और परंपराओं से जंगलों से गहरे जुड़े वन गुज्जर समुदाय ने इस वर्ष भी ‘सेला पर्व’ के अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। 20 जुलाई 2025 को उधम सिंह नगर के जंगलों से शुरू हुआ यह अभियान आज 29 जुलाई 2025 को हरिद्वार के कब्रोवाली वन श्यामपुर क्षेत्र में आयोजित किया गया।

 

जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की ओर से वन गुज्जर समुदाय द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने वनों के महत्व, वन गुज्जरों के कानूनी अधिकारों एवं वन अधिनियम के अंतर्गत उनके संरक्षण के विषय में जागरूकता प्रदान की।

 

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वन गुज्जर पी.एल.वी., विधि प्रशिक्षु, विकल्प संगम संगठन के शोधकर्ता, वन गुज्जर जनजातीय युवा संगठन के कानूनी सलाहकार सहित समुदाय के बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण की शपथ ली और पारंपरिक सेला पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *