Breaking
20 Sep 2026, Sun

लक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

लक्सर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) श्रावण कांवड़ मेला 2026 के चलते रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए लक्सर जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म 3/4 पर यात्रियों से झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड सुश्री अरुणा भारती और पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी के निर्देशों पर मेले के दौरान अपराध रोकथाम और शांति व्यवस्था के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने देखा कि दो युवक यात्रियों के साथ अभद्रता कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने पर भी नहीं मानने पर दोनों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर चालान किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

“गिरफ्तार अभियुक्त”

– 1.मन्जीत उर्फ मनोज, निवासी ग्राम ढिगोली, थाना चाँदीनगर, जनपद बागपत, उम्र 42 वर्ष।

– 2. प्रदीप सदाप पुत्र सैनी सदाप, निवासी ग्राम धोराखड़ी, थाना सिकोल, जिला सिकोल, उम्र 40 वर्ष।

“गिरफ्तारी टीम में शामिल”

– गुल्मनायक ट्रेनिज मोनू कुमार

– कान्स 15 छोटे लाल

– कान्स 07 प्रदीप कुमार

– कान्स मोनू कुमार, आईआरबी

जीआरपी का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *