Breaking
29 Jul 2026, Wed

लक्सर में अतिवृष्टि से भारी तबाही, विधायक शहजाद ने सीएम से मांगा विशेष आपदा राहत कोष

लक्सर:(जीशान मलिक) उत्तराखंड में लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनपद हरिद्वार का लक्सर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। हजारों बीघा फसल बर्बाद होने और कई गांवों में मकानों को नुकसान के बाद लक्सर के विधायक शहजाद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल मदद की मांग की है।विधायक शहजाद ने 10 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि लक्सर तहसील क्षेत्र में भारी बारिश और जलभराव के कारण किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इसके साथ ही कई गांवों में घरों को क्षति पहुंची है और ग्रामीणों का घरेलू सामान भी बर्बाद हो गया है।

पत्र में विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनपद हरिद्वार के लिए विशेष आपदा राहत कोष जारी किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से तहसील लक्सर को प्राथमिकता के आधार पर राहत देने की मांग की है। विधायक का कहना है कि व्यापक क्षति को देखते हुए प्रभावित किसानों और ग्रामवासियों को पर्याप्त राहत राशि और आवश्यक संसाधन शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।विधायक शहजाद ने पत्र में लिखा, “लक्सर क्षेत्र प्राकृतिक आपदा से अत्यधिक प्रभावित हुआ है। अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके इसके लिए विशेष पैकेज जारी करने की कृपा करें।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है। अब सभी की नजरें सरकार द्वारा घोषित किए जाने वाले राहत पैकेज पर टिकी हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *