Breaking
29 May 2026, Fri

रोटरी क्लब कनखल ने प्रेम हॉस्पिस में कैंसर रोगियों के लिए सर्जिकल आइटम्स का वितरण किया

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)रोटरी क्लब कनखल ने प्रेम हॉस्पिस में कैंसर रोगियों के लिए सर्जिकल आइटम्स का वितरण किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक सलाहकार और संस्थापक न्यासी (नानी मां) भी उपस्थित थीं। उन्होंने रोटरी क्लब कनखल के प्रति आभार जताया और उनके सामाजिक कार्य की प्रशंसा की।

रोटरी क्लब कनखल के सदस्यगण प्रत्येक माह प्रेम हॉस्पिस में कैंसर रोगियों के लिए सर्जिकल आइटम्स का वितरण करते हैं। क्लब के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब कनखल अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कई योजनाओं को लागू करने वाला है जो जनता से सीधे जुड़े हैं।क्लब की सदस्य शीलू भाटिया ने बताया कि रोटरी क्लब ने प्रत्येक महीने प्रेम हॉस्पिस के मरीजों के बीच सर्जिकल आइटम्स के वितरण की जिम्मेदारी ली है। क्लब के सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रेम हॉस्पिस कैंसर रोगियों के लिए एक सहारा बन रहा है और उनकी सेवा और देखरेख कर रहा है।

इस अवसर पर हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, शीलू भाटिया, गौरव शर्मा, केशव जोशी, बिक्रमजीत सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *