Breaking
29 Jul 2026, Wed

रेड अलर्ट के बीच हरिद्वार नगर निगम अलर्ट, 148 नालों की सफाई पूरी

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद नगर निगम हरिद्वार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार IAS ने स्वच्छता सेल कार्यालय में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कहा कि सभी जलभराव संभावित क्षेत्रों में पंप सेट पहले से लगाए जाएं। विष्णु घाट पर 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली तैनात की जाएं। भगत सिंह चौक, संदेश नगर और पुराना आरटीओ चौक पर विशेष निगरानी रखी जाए।

रेड अलर्ट के दौरान सभी अधिकारी 24×7 ड्यूटी पर रहेंगे और मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मानसून से पहले 148 नालों की तलीझाड़ सफाई पूरी कर ली गई है।बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *