Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की पुलिस का संदिग्धों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान, 21 चालान कर 85 हजार का जुर्माना वसूला

रुड़की:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस द्वारा रुड़की टॉकीज निकट मेथोडिस्ट कॉलेज के पास छुट्टी के दौरान यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 5 और 81 पुलिस एक्ट के तहत 16, कुल 21 चालान किए। इस दौरान 85,000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

एसपी ग्रामीण और सीओ रुड़की के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर यह कार्रवाई की गई।

“पुलिस टीम में शामिल रहे”

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह मान, उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह, उपनिरीक्षक भजराम चौहान, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, प्रवीण कुमार, वीरेश, प्रदीप भंडारी, कांस्टेबल संदीप, सोबन सिंह, राजेश देवरानी और कांस्टेबल 705 अनिल चौहान।

Exit mobile version