Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 वारंटी गिरफ्तार

रुड़की:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन प्रहार” को सफल बनाने के क्रम में रुड़की पुलिस ने धर-पकड़ अभियान चलाया।एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर, एसपी ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा दिनांक 07-10-2026 की रात्रि में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने दबिश देकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामील करते हुए 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

“गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण”

1.सुधीर कुमार पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम सुनहरा, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार।

वाद संख्या:11/22, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट।

2.बूगली पत्नी स्वर्गीय महावीर, निवासी ग्राम भौरी भारा पुर, थाना बहादराबाद, हरिद्वार।

वाद संख्या:1897/2018, धारा 60 आबकारी अधिनियम।

“गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम”

1- उ0नि0 भजराम चौहान

2- अपर उपनिरीक्षक असाड सिंह पवार

3- हेड कांस्टेबल परवीन कुमार

4- हेड कांस्टेबल रजत चौधरी

5- कांस्टेबल अनिल शर्मा

6- महिला होमगार्ड सुनीता देवी।

Exit mobile version