Site icon Bhagwa Sanatan Times

रूड़की गंगनहर पुलिस ने 03 वारंटियों को दबोचा

रुड़की:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर जनपद पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से जारी आदेशिकाओं को शत-प्रतिशत तामील कराने हेतु ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.06.2026 को मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील करते हुए 03 वारंटियों को हिरासत में लिया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

“गिरफ्तार वारंटी”

1. शिब्बु उर्फ शब्बू पुत्र महमूद, निवासी रामपुर, रुड़की, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार।

2. विवेक पुत्र प्रमोद, निवासी नई बस्ती, रामनगर, रुड़की।

3. टीकूं उर्फ कल्लू पुत्र राजकुमार, निवासी शेखपुरी, रुड़की, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार।

“पुलिस टीम में शामिल”

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर, उपनिरीक्षक हरीश गैरोला, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार एवं कांस्टेबल प्रीतम सिंह शामिल रहे।

Exit mobile version