Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऑपरेशन लगाम के तहत रुड़की पुलिस ने 1 संदिग्ध को किया गिरफ्तार, एक तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद

रुड़की:(जीशान मलिक)पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये ‘’ऑपरेशन लगाम’’ को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर सघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था।

जिसके अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस रुड़की की टीम द्वारा दिनांक 17.10.2025 को रात्रि चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध व्यक्ति जान आलम पुत्र सफाकत निवासी ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

कही किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थाजिसको रुड़की पुलिस द्वारा बन्द सर्विस रोड रेलवे लाइन के पास निकट नंद कॉलोनी रुड़की से गिरफ्तार किया गया उक्त व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

“पंजीकृत अभियोग –

मु0अ0सं0-372/25 धारा 3/25, शस्त्र अधि0

“गिरफ्तार अभियुक्त…. 

1. जान आलम पुत्र शफाकत ग्राम जोरासी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।

“बरामदगी”

एक तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।

 “पुलिस टीम में शामिल_ 

1 उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह

2 कांस्टेबल 1310 अनूप

3 कांस्टेबल 103 संदीप।

Exit mobile version