Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की पुलिस ने दबोचा अवैध तमंचे के साथ आरोपी

रूड़की:(जीशान मलिक)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रुड़की कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध को अवैध देसी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वांछित अपराधियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हाईवे अंडरपास से जोरासी जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति को रोका गया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 अवैध देसी तमंचा और 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

आरोपी का नाम पता

जावेद पुत्र शकील, निवासी ग्राम जोरासी, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है कि वह हथियार कहां से लाया था और इसका इस्तेमाल किस मकसद से करने वाला था।

बरामदगी

1 अदद अवैध तमंचा

1 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम 

1. उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह

2. हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल

3. हेड कांस्टेबल प्रदीप भंडारी

एसएसपी हरिद्वार ने सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे ही अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Exit mobile version