Site icon Bhagwa Sanatan Times

ऑपरेशन प्रहार: रुड़की पुलिस ने दबोचा शराब तस्कर, 52 पाउच देसी शराब बरामद

रुड़की:(जीशान मलिक)ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने शराब के अवैध धंधे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्कर को 52 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।आपको बता दे कि 12 मई 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर संदीप पुत्र सोम कुमार निवासी टोड़ा एहतमाल को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 52 पाउच अवैध देसी शराब बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 199/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके तहत गुण्डा तत्वों और मादक पदार्थ-शराब के अवैध धंधे में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल इस कार्रवाई को कांस्टेबल रणवीर सिंह और कांस्टेबल विकास त्यागी की टीम ने अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

Exit mobile version