Site icon Bhagwa Sanatan Times

“आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत रुड़की पुलिस और यातायात पुलिस एवं सीपीयू के द्वारा चलाया गया सयुंक्त चैकिंग अभियान,47 वाहन सीज़…

रुड़की:(जीशान मलिक) रविवार को रुड़की में चलाया गया चैकिंग अभियान।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के विशेष अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद हरिद्वार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी रुड़की के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय कोतवाली रुड़की व यातायात निरीक्षक संदीप नेगी के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें बिना नंबर प्लेट के वाहनों बिना कागजात वाहनों के चालान कर कुल 47 बिना नंबर प्लेट बिना कागजात के वाहनों को सीज कर कुल 202 वाहनों के चालान किये गए।सभी को अपने वाहनो पर सही नम्बर प्लेट लगवाकर यातायात के नियमो का पालन कर वाहनो को चलाने की हिदायत दी गई।

चैकिंग अभियान मे पुलिस टीम: 

रुड़की पुलिस यातायात पुलिस सीपीयू मौजूद रहे।

Exit mobile version