रुड़की:(जीशान मलिक) रविवार को रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।रुड़की पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी का फर्दाफाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वादी वसीम अहमद पुत्र नसीरुद्दीन निवासी ग्राम भगेड़ी महावतपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा उत्तराखंड पुलिस पोर्टल के माध्यम से ई Fir पंजीकृत कराई गई। कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चौपाटी बाजार के बाहर से मोटरसाइकिल नंबर uk08 m9062 को चोरी कर ले जाना उक्त fir को कोतवाली रुड़की के मुकदमा पर संख्या 460/25 के क्रम में लाई गई थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 460/25 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
Ssp जनपद हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत तत्काल अनावरण/अभियुक्त गण की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए।
ssp हरिद्वार/ ग्रामीण/क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय द्वारा उप निरीक्षक आनंद मेहरा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की लगातार चेकिंग बिना नंबर प्लेट दोषपूर्ण नंबर प्लेट की लगातार चेकिंग कड़ी सुराग रसी पतासी कर मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया।उक्त के क्रम में दिनांक 13/12/2025 को मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्त समीर पुत्र समीम निवासी इमली खेड़ा धर्मपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सोनाली पुल नहर पटरी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।बाद आवश्यक कार्रवाई अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
“नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त…
समीर पुत्र समीम निवासी इमली खेड़ा धर्मपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार
“बरामदगी…
1-मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नंबर UK 08 M 9062
“पुलिस टीम में शामिल…
1-उप निरीक्षक आनंद मेहरा
2-हेड कांस्टेबल नूर हसन
3-हेड कांस्टेबल विपिन
4-का0 772 सुरेश तोमर।

