रुड़की:(ज़ीशान मलिक)रुड़की पुलिस ने एक मोटर चोर को गिरफ्तार किया है और चोरी का माल बरामद किया है। दिनांक 28.02.26 को वादी सुकरमा पत्नी स्वर्गीय धीरा सिंह निवासी ग्राम टोडा एतमाल कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर वादियां के खेत से पानी की मोटर व पंखा चोरी करने के संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 69/26 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा पता रसी सुराग रासी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 28.02.26 को अभियुक्त अभय कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी टोडा एतमाल कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को टोडा एतमाल से मय चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त अभय कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी टोडा एहतमाल कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार है। बरामद माल में एक पानी की मोटर और एक पंखा शामिल है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेश खत्री और होमगार्ड विनोद शामिल थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी और लोगों को सुरक्षा का एहसास होगा।

