
रूड़की:(जीशान मलिक) उत्तराखंड शहरी विकास विभाग द्वारा विभिन्न निकायों में नामित सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। जनपद हरिद्वार की नई बनी नगर पंचायत रामपुर में सरकार द्वारा 4 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।रामपुर में सक्रिय समाजसेवी मोहम्मद अखलाक को नगर पंचायत रामपुर का सदस्य नामित किया गया है। उनके अलावा 3 अन्य लोगों को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। नामित होने की सूचना मिलते ही रामपुर वासियों में खुशी का माहौल है।


नगर पंचायत सदस्य नामित होने पर मोहम्मद अखलाक ने कहा कि “सरकार की सबका साथ, सबका विकास नीति के तहत जो नियुक्ति की गई है वह स्वागत योग्य है। रामपुर वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं पूरी निष्ठा से प्रयासरत रहूंगा।”मोहम्मद अखलाक के नामित होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पिरान कलियर शरीफ से भाजपा प्रत्याशी रहे मुनीष सैनी ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुनीष सैनी ने कहा कि अखलाक के आने से रामपुर वासियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और क्षेत्र में सफाई व विकास कार्यों को बल मिलेगा।

वहीं कलियर नगर पंचायत से मुरसलीन उर्फ बाबा को सभासद नामित किया गया है। उनके नामित होने पर शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

