Breaking
29 Jul 2026, Wed

रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व, सचिव विनोद कुमार ढोंडियाल ने किया वृक्षारोपण 

नैनीताल:(जीशान मलिक) उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पर्व “हरेला” इस बार उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। हरेला के शुभ अवसर परिषद कार्यालय परिसर में सचिव विनोद कुमार ढोंडियाल ने अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ मिलकर पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक हरेला गीतों के साथ हुई। इसके बाद सचिव सहित सभी अधिकारियों ने परिसर में पीपल, बरगद, नीम और फलदार पौधों के पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर सचिव विनोद कुमार ढोंडियाल ने कहा, “हरेला सिर्फ एक पर्व नहीं है, यह हमारी संस्कृति, हमारी मिट्टी और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उत्तराखंड में हरेला के दिन बीज बोने और वृक्ष लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हमें इसे केवल त्योहार तक सीमित न रखकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।”

उन्होंने आगे कहा,”विद्यालयी शिक्षा परिषद का दायित्व सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों में प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार डालना भी है। आज हमने जो पौधे लगाए हैं, इन्हें हम बच्चे ही कल हरे-भरे वृक्षों के रूप में देखेंगे। मेरा सभी अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों से आग्रह है कि हरेला के इस पावन अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। तभी हम ‘हरित उत्तराखंड, स्वस्थ उत्तराखंड’ का सपना साकार कर पाएंगे।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *