Breaking
1 Aug 2026, Sat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नववर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

रानीपुर  विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नववर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

रानीपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा नववर्ष प्रतिपदा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में हरिद्वार विभाग प्रचारक चिरंजीवी ने बौद्धिक मार्गदर्शन प्रदान किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र जैन, प्रबंध निदेशक, फार्मा सिंथ फॉर्मूलेशन लिमिटेड, हरिद्वार ने की।

कार्यक्रम में नगर संघचालक संजय, जिला सह कार्यवाह देवेश, जिला प्रचार प्रमुख संजीव, और नगर कार्यवाह संजीव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरांत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया, जिससे राष्ट्रवादी चेतना का संदेश दिया गया।

मुख्य वक्ता चिरंजीवी ने अपने उद्बोधन में संघ के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी और बताया कि संघ कैसे समाज के विभिन्न आयामों में सक्रिय रहकर राष्ट्र सेवा कर रहा है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू समाज को संगठित करने, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और परिवार प्रबोधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस अवसर पर अतुल वशिष्ठ, पंकज चौहान, प्रभु नारायण, कपिल, विकास, उपेंद्र शर्मा, मनमीत, मुकेश, तरुण शुक्ला, पंकज, केशव, प्रवीण, अनिरुद्ध तिजारे, देवेंद्र, अमित रंजन, रवि सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *