Breaking
29 Jul 2026, Wed

यमुना नदी में डूबे युवक को SDRF ने नदी से निकालकर उपचार क़े लिए पहुँचाया अस्पताल

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)आज दिनांक 28 मई, 2025 को पुलिस चौकी डाकपत्थर से SDRF को सूचित किया गया कि कटापत्थर क्षेत्र, यमुना नदी में एक बालक डूब गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम के डीप डाइवर्स द्वारा मौके पर पहुँचकर तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तत्परता एवं कुशलता से कार्य करते हुए टीम द्वारा डूब रहे युवक को मूर्छित अवस्था में नदी से बाहर निकाला गया। SDRF टीम द्वारा युवक को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल निकटतम अस्पताल भेजा गया।

युवक का विवरण:-

सत्यम S/O श्यामवीर उम्र -21 वर्ष पता -पूर बालियान, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *