Breaking
2 Aug 2026, Sun

मूसलाधार बारिश के बीच भी जारी रहा एनसीसी कैडेट्स का कठिन प्रशिक्षण, कमांडेंट ने सराहा जज़्बा

रूड़की:(जीशान मलिक) लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भी एनसी कैडेट्स के हौसले को डिगा नहीं सकी। क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसी, रुड़की के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद प्रशिक्षण गतिविधियां पूरे अनुशासन और जोश के साथ संचालित हो रही हैं।शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, हथियारों की जानकारी, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने की कला, धैर्य, अनुशासन और टीम भावना पर विशेष बल दिया।

कैडेट्स ने लगातार बारिश के बीच भी पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। उन्हें यह संदेश दिया गया कि एक सच्चा सैनिक या जिम्मेदार नागरिक परिस्थितियों से घबराता नहीं, बल्कि हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करता है।शिविर कमांडेंट कर्नल जगदीश आलमिया ने कैडेट्स के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत मौसम में भी प्रशिक्षण जारी रखना एनसीसी कैडेट्स की दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम बनाते हैं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है।शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन धर्म सिंह, फर्स्ट ऑफिसर डॉ. पारस कुमार, फर्स्ट ऑफिसर नीरज नौटियाल, मीडिया प्रभारी सेकंड ऑफिसर अरुण कुमार सहित सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ, हवलदार और समस्त प्रशासनिक स्टाफ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *