Breaking
5 Jun 2026, Fri

मूंढापांडे: अमृत सरोवर पर 1500 पौधों का वृक्षारोपण, ‘मां के नाम एक पौधा’ थीम पर जनजागरूकता

मूंढापांडे: अमृत सरोवर पर 1500 पौधों का वृक्षारोपण, ‘मां के नाम एक पौधा’ थीम पर जनजागरूकता

मुरादाबाद,आलम अंसारी / फैजान अंसारी

मुरादाबाद के मूंढापांडे विकासखंड के ग्राम पंचायत भदासना स्थित अमृत सरोवर तालाब पर बुधवार को शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव एवं नामित नोडल अधिकारी अमित कुमार घोष (सचिव, सचिवालय प्रशासन, पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग) द्वारा लगभग 1500 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोर्वधनपुर के गौ आश्रय स्थल पर समूह की महिलाओं और श्रमिकों को “मां के नाम एक पौधा” थीम के तहत एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख सचिव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “पेड़ हमारे जीवन के लिए अमूल्य हैं। इनका संरक्षण और पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।” इस दौरान उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, उप जिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राम मोहन मीणा, डिप्टी कमिश्नर मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख नवदीप यादव, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत देवेश कन्हैया, ग्राम प्रधान विक्की ठाकुर भदासना सहित अनेक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *