
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर शिवालिक नगर के सेक्टर-4 स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रदेश के विकास के लिए उनके निरंतर नेतृत्व की मंगलकामना की।


कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। राजीव शर्मा ने कहा कि स्वच्छ एवं हरा-भरा उत्तराखंड बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।हवन-पूजन में शामिल कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान एवं अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी, सभासद अवधेश राय एवं लज्जाराम शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता, जिला मंत्री रितु ठाकुर, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेनू शर्मा, मुनीष पाल, मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, संचित डागर, शशि भूषण पांडे, श्वेता सिंह, अशोक उपाध्याय, प्रणय चौरसिया, निशा मलिक, रवि वर्मा, रामनिवास गुर्जर, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, केसवी भट्ट, बागेश्वरी, सपना पंडित, गौतम पाल, राजकुमार भट्ट, जितेंद्र राय, संदीप चौधरी, रविकांत गुप्ता, सुनीता जैन, कार्तिक प्रजापति, देवांश कश्यप सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।


