
भगवानपुर:(चीफ एडिटर)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।


दिनांक 03/12/2025 को भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग अलग स्थानों से दो वारंटियों को हिरासत में लिया गया।

दोनों वारंटीयों को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए समय-सीमा के भीतर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
“नाम पता वारंटी…
1. वाद संख्या: 1106/24 — धारा 60 आबकारी अधिनियम
संजय पुत्र मोहर सिंह, निवासी ग्राम जहाजगढ़, थाना भगवानपुर
2. वाद संख्या: 820/24
कादिर पुत्र युनुस, निवासी मक्खनपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
“पुलिस टीम में शामिल…
1. उ0नि0 संतोष सेमवाल
2. अ0उ0नि0 अखिलेश कुमार
3. का0 रविन्द्र राणा
4. का0 अमर सिंह।

