Breaking
2 Aug 2026, Sun

“भारी बारीश के बीच कांवड़ मार्ग एवं सिटी क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे डीएम एवं एसएसपी, कांवड़ियों को फल तथा जल इत्यादि का किया वितरण”

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार मे करवट बदलते मौसम और भारी बारीश के बीच हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल अपने मातहत पुलिस ऑफिसर्स के साथ आज सिटी क्षेत्र एवं कांवड़ यात्रा मार्ग के भ्रमण पर पहुंचे।

इस दौरान एसएसपी डोबाल द्वारा बरसात में ड्यूटी कर रहे जवानों से बरसाती, छाते इत्यादि की उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ ही जारी कांवड़ यात्रा के सकारात्मक पक्ष एवं पेश आ रही परेशानियों के बारे में जाना।

काफिले के अलकनंदा तिराहे पर रुकने पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा वहां से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को फल, पानी, शीतल पेय, बिस्किट एवं ग्लूकोज इत्यादि सामग्री वितरित कर मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *