Breaking
21 Apr 2026, Tue

भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल की परिचयात्मक बैठक आयोजित: नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल की परिचयात्मक बैठक आयोजित: नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का भव्य स्वागत

दिनांक: 23 मई 2025 | भगवा सनातन टाइम्स

भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल की एक भव्य परिचयात्मक बैठक आज नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में आयोजित की गई, जिसमें मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फूल-मालाओं और मिष्ठान वितरण के साथ हुई, जिससे पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर उठा।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “नवीन नियुक्त टीम निश्चित रूप से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में जुटना होगा।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर शिवालिक नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए समर्पण दोहराया।

मंच संचालन का कार्य संयुक्त रूप से मंडल महामंत्री पंकज चौहान और अंशुल शर्मा द्वारा किया गया।

विशिष्ट उपस्थितगण में मंडल उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, गौरव कपिल, महामंत्री निशा मलिक, अंशिका मिश्रा, मंत्री गौरव रौतेला, कार्यालय मंत्री भानु प्रताप सिंह, मीडिया संयोजक गौरव गुजर, आईटी संयोजक प्रणय चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, और अनेक कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र करणवाल, पूर्व सभासद अजय मलिक, सहित अनेक गणमान्य अतिथि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस बैठक ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *