Breaking
22 Apr 2026, Wed

भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शोकसभा का आयोजन!

 

रुड़की:(ज़ीशान मलिक) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए वीभत्स और कायरतापूर्ण आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय,रुड़की पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस शोकसभा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने किया,इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा तथा पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शोकसभा की शुरुआत मृतक श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट के मौन के साथ की गई। उपस्थित सभी लोगों ने मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

डॉ.मधु सिंह ने कहा कि यह आतंकी हमला न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है, बल्कि यह इंसानियत के विरुद्ध एक जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा कि निर्दोष हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाना एक निंदनीय कृत्य है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे कायराना हमलों में शामिल आतंकियों को जल्द से जल्द ढूंढकर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।

भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा कि यह हमला भारत की सहिष्णुता,एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की साजिश है, जिसे भारतीय जनता कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि देशवासी एकजुट होकर आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद आतंकवाद की कमर टूटी है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन अभी भी भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे संगठनों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए।

इस सभा के अंत में उपस्थितजनों ने “भारत माता की जय” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारों के साथ आतंकवाद के खिलाफ अपने आक्रोश को व्यक्त किया और एकजुटता की शपथ ली।

इस अवसर पर प्रदीप पाल, सतीश सैनी, सावित्री मंगला, सौरभ गुप्ता,दिनेश कौशिक, मुदप त्यागी, ठाकुर संजय सिंह, पंकज नंदा, सुभाष सरीन,डॉ नवनीत शर्मा, दमयंती नेगी ,सचिन गुर्जर, राजकुमार कसाना,डॉक्टर टेक वल्लभ, ध्रुव गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *