Breaking
6 Jun 2026, Sat

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल को मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र ने मनसा देवी की चुनरी एवं गंगा माता की पावन मूर्ति भेंट कर किया सम्मानित 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)पंचायती अखाड़ा निरंजनी में बुधवार को सुप्रसिद्ध पद्मश्री भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महंत रविंद्र पुरी महाराज ने अनुराधा पौडवाल को मां मनसा देवी की चुनरी एवं गंगा माता की पावन मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच भक्ति संगीत, सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई।

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भक्ति संगीत केवल मनोरंजन नहीं बल्कि आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अनुराधा जी जैसे कलाकारों के कारण सनातन धर्म की ज्योति घर-घर तक पहुंच रही है। भजन गायन भारतीय संस्कृति की आत्मा है और नई पीढ़ी को इस परंपरा को अपनाने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा, “महाराज का आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। मैंने सदैव भक्ति संगीत के माध्यम से मां भगवती और गंगा मां की महिमा का गायन किया है। भक्ति संगीत केवल स्वर नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है, जो जीवन में शांति और सकारात्मकता का संदेश देता है।”

एस.एम.जे.एन पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि अनुराधा पौडवाल पूर्व में भी गंगा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं और उन्होंने आगामी गंगा महोत्सव में भी अपनी सहभागिता की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि अनुराधा जी का समर्पण भारतीय संस्कृति और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अनुराधा पौडवाल ने कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्रों कुणाल धवन (गायक), शांतनु जोशी (तबला वादक) और साक्षी राणा (राजनीति विज्ञान) को स्मृति चिह्न एवं माता मनसा देवी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। साक्षी राणा ने राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में शीर्ष 100 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया था।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, डॉ. अमिता मल्होत्रा, डॉ. सुनील कुमार बत्रा, कुणाल धवन, शांतनु जोशी, साक्षी राणा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *