Breaking
30 Jul 2026, Thu

ब्रेकिंग: राजकीय शोक के चलते कल उत्तराखंड में नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार द्वारा घोषित तीन दिन के राजकीय शोक के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। निदेशक, माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने 20 मई 2026 को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

शासन के पत्र संख्या 729 / XXXI(13)G/2026(09)/2010-18 दिनांक 19 मई 2026 के अनुपालन में यह आदेश जारी हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न होगी। इसी के चलते उस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे।आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

निदेशक ने समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 20 मई को सभी शिक्षण संस्थान एवं कार्यालय बंद रहेंगे।

आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, मंडलीय अपर निदेशक गढ़वाल-कुमाऊं, सचिव उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा/SCERT/सीमैट देहरादून, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा और समस्त खण्ड/उप शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *