
देहरादून:(रागिब नसीम)उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूदा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश की है। चूंकि उनके विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, इसलिए उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्यसभा व लोकसभा सांसदों सहित कई विधायक उपस्थित रहे। सभी ने महेंद्र भट्ट के नामांकन पर समर्थन जताया।

