Breaking
18 Sep 2026, Fri

ब्रेकिंग न्यूज़:केदारनाथ की हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है….

ऋषिकेश:(मनन ढींगर)भारत पाकिस्‍तान के बीच चल रहे तनाव का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है। केदारनाथ धाम की हेली सेवाएंं भी प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को केदारनाथ हेली सेवा कुछ देर के लिए बंद रही। सीईओ यूकाडा सोनिका ने कहा कुछ समय तक रुकने के बाद केदारनाथ हेली सेवा सुचारू हैं। 

सुचारू रूप से चल रही है चारों धामों में हेली सेवा

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र व नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा राजीव स्वरूप ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबन्धन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

चारों धामों में हेली सेवा भी सुचारू रूप से चल रही है। कहा कि श्रद्धालु किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। कोई भी समस्या होने पर श्रद्धालु 9897846203 या 0135-2714484 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चारधाम यात्रा का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है।

 

देहरादून एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई:

डोईवाला (देहरादून): आपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। हालांकि, एयरपोर्ट से सभी उड़ाने सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) देहरादून हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए तैनात है।

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट: अब केवल हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने शेष हैं. आगामी 25 मई को विधि-विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे. हेमकुंड साहिब दरबार उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है. फिलहाल यहां यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जारी है. पैदल मार्ग पर बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित किया जाएगा. वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा गोविंदघाट पुल को पूरा करने का कार्य चल रहा है.

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *