Breaking
8 Jun 2026, Mon

ब्रेकिंग न्यूज़:”कावड़ मेले के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए डीएम हरिद्वार ने दिए स्कूलों की छुट्टी के आदेश”

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2025 प्रारम्भ होने के फलस्वरूप रोज आना कांवडियों का आवागमन बढ़ने तथा सड़क मार्गों पर काफी भीड़ होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाना है। कांवड मेला के दौरान दिन-प्रतिदिन कांवडियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन मार्ग के बन्द/ डायवर्ट होने तथा कांवड मेला की चरम अवधि में जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्येनजर विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनहित में विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक / तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 14 जुलाई 2025 से दिनांक 23 जुलाई 2025 तक भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य हेतु अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अवधि में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को बनाये रखने के लिए ऑनलाईन शिक्षण कार्य सम्पादित किया जायेगा।

उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *