Breaking
28 May 2026, Thu

बुरहानपुर में नकल की कोशिश: टीचर ने व्हाट्सअप स्टेट्स पर लगाई पेपर की तस्वीर, पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश:(जीशान मलिक)MP के बुरहानपुर जिले में एक टीचर द्वारा वॉट्सएप स्टेटस पर परीक्षा प्रश्नपत्र की तस्वीर शेयर करने की घटना सामने आई है। इस घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। जांच के बाद टीचर और केंद्र अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रशासन ने दावा किया है कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

“घटना का विवरण…

मंगलवार सुबह 9:35 बजे तुकईथड की प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी के वॉट्सएप स्टेटस पर परीक्षा से संबंधित फोटो देखी गई। प्रथम दृष्टया प्रश्नपत्र प्रतीत होने पर अपर कलेक्टर (ADM) वीरसिंह चौहान से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि शिक्षिका ने सुबह 9:06 बजे के आसपास होने वाले अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर लगाई थी।

“पूछताछ और कार्रवाई…

तुकईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित केंद्र पर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्जन वर्मा ने शिक्षिका राजकुमारी सोनी से पूछताछ की। शिक्षिका ने बताया कि उसने अनुपस्थित छात्र की टेबल से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर एक अन्य व्यक्ति को भेजी थी। ताकि प्रश्नपत्र हल कर नकल कराई जा सके। सूचना मिलते ही शिक्षिका को तत्काल परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया और केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया।

“प्रशासन का बयान…

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस केंद्र में उपस्थित 109 छात्र-छात्राओं को सुबह 8:40 बजे से पहले ही प्रवेश दे दिया गया था। और प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर वितरित किया गया। शिक्षिका द्वारा फोटो स्टेटस परीक्षा शुरू होने के बाद लगाया गया था। अतः यह स्पष्ट है कि प्रश्नपत्र किसी भी प्रकार से लीक नहीं हुआ है।

“निलंबन और आगे की कार्रवाई…

मामले के संबंध में शिक्षिका राजकुमारी सोनी और केंद्र अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका को पुलिस थाने भेजा गया है। जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। इंदौर कमिश्नर सुदाम खाड़े ने बताया कि शिक्षिका राजकुमारी सोनी, केंद्र अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलकर्णी और सहायक केंद्र अध्यक्ष अनिता दीक्षित को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय डीईओ कार्यालय बुरहानपुर रहेगा।

इस घटना ने परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीचर और केंद्र अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। आगे की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इस घटना के पीछे क्या? कारण थे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *