Breaking
17 Sep 2026, Thu

बुद्ध पूर्णिमा पर ब्रह्मलीन बलवंतदास महाराज की पुण्य तिथि पर भंडारा आयोजित, सागर रघुवंशी ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन बलवंतदास महाराज जी की पुण्य तिथि पर प्रेमनगर स्थित पोस्ट ऑफिस में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

सागर रघुवंशी ने ब्रह्मलीन बलवंतदास महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित गणमान्य लोगों से महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कहा कि समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस मौके पर भगवान गौतम बुद्ध को भी पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। शिक्षा पर जोर देने की बात भी कही गई।आयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *