Breaking
21 Apr 2026, Tue

बीएचईएल में अन्तर इकाई फुटबाल टूर्नामेंट सम्पन्न

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई फुटबाल टूर्नामेंट हुआ सम्पन्न। सेक्टर-1 स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबन्धक एवं प्रमुख रंजन कुमार थे। इस टूर्नामेंट में बीएचईएल की 10 इकाइयों की टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भोपाल ने मेजबान हरिद्वार को 1–0 के अंतर से हराकर ट्राफी अपने नाम की । इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि खेल में हार या जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल की गौरवशाली भावना को बनाए रखना।उन्होंने कहा कि खेल या जीवन के किसी भी कार्य क्षेत्र में सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है जब एक संगठित टीम के रूप में कार्य किया जाए।

भोपाल टीम के वासुदेव बास्के को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” तथा हरिद्वार टीम के अवधेश कुमार को “बैस्ट गोलकीपर” का अवार्ड दिया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक संतोष कुमार गुप्ता एवं अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *